Yuzvendra Chahal Divorce: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि तलाक को लेकर चहल और धनश्री वर्मा की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं चहल अपने इंस्टाग्राम से धनश्री वर्मा के साथ ही सभी फोटो हटा चुके हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है। जो अब काफी वायरल हो रही है।
चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
धनश्री वर्मा के साथ तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में चहल ने लिखा कि “मौन उन लोगों के लिए एक गहरा संगीत है जो इसे सभी शोर से परे सुन सकते हैं” चहल और धनश्री इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर चुके हैं। यहां तक की चहल ने तो धनश्री वर्मा के साथ की अपनी सभी तस्वीरों को भी हटा दिया था। हालांकि धनश्री वर्मा के अकाउंट पर अभी भी दोनों की तस्वीरें हैं।
मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे थे चहल
तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल की तस्वीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चहल को उस लड़की के साथ होटल में देखा गया, हालांकि अभी तक नहीं पता कि आखिर वो लड़की कौन है?
ये भी पढ़ें:- Yuzvendra Chahal संग दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? धनश्री के साथ रिश्ते में अनबन की खबरें
साल 2020 में युजी चहल और धनश्री ने एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों की ये शादी गुरुग्राम में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक चहल ने धनश्री की यूट्यूब डांस क्लास को जॉइन किया था, यहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें:- ‘लोग भूल जाते हैं कि…’, मुश्किल समय में रोहित-विराट को मिला दिग्गज युवराज सिंह का सपोर्ट
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
24 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines