Yuzvendra-Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और अभिनेत्री व कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच तलाक को लेकर बहुत दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, चहल के वकील ने बताया कि तलाक की अर्जी आपसी सहमति से कोर्ट में दे दी गई है। हालांकि, अभी मामला मुंबई के बांद्रा कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पब्लिकली बोलने की उनको इजाजत नहीं है। जानिए वकील ने तलाक पर और क्या कुछ कहा।
तलाक हुआ कंफर्म
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने तलाक के लिए अर्जी दायर की है, जिसपर अभी कार्यवाही चल रही है। तलाक की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि तलाक पहले हो चुका है।
ये भी पढ़ें: CT 2025: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंची ऑस्ट्रेलिया, बाहर हो सकती है 4 टीमें
वकील ने क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चहल के वकील नितिन गुप्ता का इस मामले में बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘चहल ने धनश्री वर्मा के साथ आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए समझौता किया है।’ आपसी सहमति से तलाक के लिए एक अर्जी फैमिली कोर्ट में दी गई है।’
उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले में कानूनी तौर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चहल और उनका परिवार मीडिया में चल रही खबरों पर कोई टिपप्णी नहीं करना चाहता है। इसके अलावा, उन्होंने सभी लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि ‘इस मामले में किसी भी तरह की अटकलबाजी से बचा जाए।’
आपको बता दें कि दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी की थी। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी, क्योंकि दोनों इंस्टाग्राम पर बहुत सी रील्स बनाकर शेयर करते रहते थे। उनके फैंस हमेशा से ही उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद करते आए हैं।
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: कैसे ऑस्ट्रेलिया ने बरपाया लाहौर में कहर? हार के बाद जोस बटलर ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
54 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines