Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Close Relative Death: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए शुक्रवार का दिन दुखद रहा है। उनके घर पर मातम छा गया। उनकी पत्नी ने चहल के एक करीबी के निधन की जानकारी शेयर की है। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की है। चहल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि, उनकी नानी का निधन हो गया है। इस पर उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसके बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी इस पर कमेंट किया और ओम शांति लिखते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख जताया।
किसका हुआ निधन?
धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,’डियरेस्ट नानी, आप ही थे जिन्होंने मेरा नाम धनश्री रखा था। पहले दिन से मेरा और आपका मां-बेटी, गुरू-शीष्या का रिश्ता रहा। आपने मुझे फैमिली में रहना सिखाया। दोस्त बनाना सिखाया। आपसे ही मैंने क्रिएटिविटी सीखी। आपने मुझे लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करना सिखाया। साथ ही आपने ही हमें बहादुर बनाया।’
ऐसी कई बातें धनश्री ने अपने लंबे पोस्ट में लिखीं और कहा कि अब आप नाना जी के साथ आप जाके यूनाइट होंगी। धन्यवाद मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी इंसान बनने के लिए। मैं हमेशा आपको गौरवान्वित करूंगी। आई मिस यू। मेरी प्यारी नानी…..ओम शांति। धनश्री ने अपने इस पोस्ट में अपने नानी और नाना की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने पहली फोटो में अपना हाथ उनके हाथ में होने वाली तस्वीर डाली। साथ ही इस पोस्ट में उनकी नानी का गाना गाते हुए वीडियो भी था।
धनश्री वर्मा अपनी नानी और पति युजवेंद्र चहल के साथ
यह भी पढ़ें- ‘यह क्या जलेबी, ढोकला…;’ हार्दिक का गुस्सा करते हुए वीडियो वायरल, शूटिंग के बीच स्टाफ पर भड़के पांड्या
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची में छाए जो रूट, एक पारी में बना दिए दो रिकॉर्ड; एक पर हुए खुश एक पर दुखी
रियलिटी शो में दिखीं धनश्री वर्मा
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा हाल ही में टीवी के एक डांस शो झलक दिखलाजा में नजर आई थीं। वह अभी भी शो का हिस्सा हैं। इस दौरान एक बार उनके पति युजवेंद्र चहल भी टीवी पर उनको सपोर्ट करने पहुंचे थे। पिछले कुछ वक्त पहले धनश्री के पैर में चोट आई थी लेकिन अभी वह ठीक हैं और वह डांस करती अक्सर नजर आती हैं। युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं। तो धनश्री जो कि एक डांस एकेडमी भी चलाती हैं अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
यह भी देखें- India Vs England, 4TH Test : Sarfaraz Khan वो महारिकॉर्ड बनाएंगे, जो Sachin – Virat भी नहीं कर पाए
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines