Yuvraj Singh: भारत के लिए एक शानदार ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को भला कौन भूल सकता है। किस तरह इस खिलाड़ी ने भारत के लिए टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व विजेता बनाया। इसे दुनिया भूल नहीं सकती है। ऐसे में क्रिकेट के मैदान पर जब भी युवराज सिंह की वापसी होती है तो उनके फैंस में उत्साह बढ़ जाता है। अब एक बार फिर से स्टार ऑलराउंडर क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाला है।
इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
22 फरवरी से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत होने जा रही है। भारत सहित 6 टीमें इस लीग में भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीमों के रिटायर्ड क्रिकेटर शामिल होंगे। इस लीग में युवराज सिंह भी भारत की ओर से खेलेंगे। वह सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स का हिस्सा होंगे।
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का वेन्यू नवी मुंबई, राजकोट और रायपुर में रखा गया है। क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि सचिन और मेर अन्य साथियों के साथ मैदान पर उतरना पुराने दिनों को फिर से जीने जैसा है। अपने पुराने साथियों के साथ खेलना पुरानी यादों को ताजा करना है।
आखिरी बार साल 2014 में युवराज सिंह ने खेला क्रिकेट
युवराज सिंह एक साल बाद फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड लीग में इंडिया चैंपियंस की ओर से खेला था। इस लीग में इंडिया चैंपियंस ने खिताब को अपने नाम किया था। इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबला जीता था।
भारत की ओर से युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैच खेलते हुए 1900 रन बनाने के अलावा 9 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 304 वनडे खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 8701 और 111 विकेट चटकाए हैं। वहीं 58 टी-20 मैच में उन्होंने 1177 रन बनाने के अलावा 28 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
33 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
45 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines