Yuvraj Singh, WCL 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का आगाज हो चुका है. सीजन के पहले मुकाबले में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे युवराज सिंह ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. युवराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में सीजन का पहला अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 44 गेंदों पर 71 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य रखा.
युवराज सिंह ने ठोका तूफानी अर्धशतक
शारजाह में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर इंडिया चैंपियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद नमन ओझा और अंबाती रायुडू ने भारतीय पारी की शुरुआत की. नमन ने 31 रन बनाए, जबकि रायुडू सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टुअर्ट बिन्नी भी 9 गेंदों पर 13 रन ही बना सके. हालांकि, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 31 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ दिया.
युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 44 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 161.36 का रहा. युवराज के अलावा, युसूफ पठान ने भी तेजी से रन बटोरते हुए महज 20 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 37 रन की पारी खेली. इस तरह भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
भारत में कहां देखें WCL के मुकाबले लाइव?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का लाइव प्रसारण भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जा रहा है. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर और मोईन अली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा.
टीम इंडिया का स्क्वॉड
युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), युसूफ पठान, इरफान पठान, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, पवन नेगी, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन और राहुल शर्मा.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines