Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 के अंतर से हार झेलनी पड़ी। इस पूरी सीरीज में टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे। रोहित ने सीरीज के तीन मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए, जबकि विराट ने 23 की मामूली औसत से 190 रन बनाए। दोनों के खराब प्रदर्शन और टीम के हारने के बाद फैंस भड़क रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों को अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को सपोर्ट मिला है।
युवराज ने दुबई में ‘पीटीआई’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे हिसाब से न्यूजीलैंड से हारना ज्यादा दुखद है। क्योंकि वे हमें हमारे घर में 3-0 से हराकर गए। आप जानते हैं कि यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिर भी स्वीकार्य है क्योंकि आप ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीत चुके हैं और इस बार आप हार गए। ऑस्ट्रेलिया पिछले कई सालों से एक प्रभावशाली टीम रही है।’
दोनों ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया- युवराज
युवराज ने रोहित-बुमराह को लेकर कहा, ‘दोनों ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है और वे हमारे दिग्गज खिलाड़ी हैं। हम अपने महान खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं और उनके बारे में काफी बुरी बातें कह रहे हैं। लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है। वे इस समय के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। ठीक है कि हम हार गए और उन्होंने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला।’
ये भी पढ़ें:- CT 2025: टीम इंडिया का चयन करने में सिलेक्टर्स के सामने होगी ये चुनौती, 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन
रोहित ने टीम को खुद से आगे रखा- रोहित
युवराज ने कोचिंग स्टाफ का भी बचाव किया और कहा, ‘मुझे लगता है कि हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर, सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह। यह सभी इस समय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें ही यह तय करना है कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट का क्या होगा। मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात है। मैंने पहले कभी नहीं देखा कि कप्तान का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा हो और वह खुद बाहर चला गया हो। यह रोहित की महानता है कि उन्होंने टीम को खुद से आगे रखा है।’
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! 3 खिलाड़ियों का सिलेक्शन तय
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines