Yuvraj Singh, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म है। टूर्नामेंट के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर लगातार अपने-अपने हिसाब से टीम का चुनाव कर रहे हैं। इस बीच टी20 विश्व कप 2007 के प्लेयर ऑफ द मैच युवराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है। युवराज ने बताया कि कौन सी टीमें इस बार सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं। इन टीमों में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम शामिल है।
55 मुकाबले खेले जाएंगे
टी20 विश्व कप 2024 में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच खिताब के लिए 55 मुकाले खेले जाएंगे। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए को भी जगह मिली है। इसके अलावा ग्रुप बी में इंग्लैंड, ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश शामिल हैं।
भारतीय टीम ग्रुप A में
ग्रुप A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप C- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप D- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल
भारतीय टीम का शेड्यूल
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। अपने पहले मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत आयरलैंड से होगी। इसके बाद 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से टकराएगी।
5 जून – बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून – बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून – बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून – बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कैसा होना चाहिए भारत का स्क्वॉड, विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने दिए अहम सुझाव
ये भी पढ़ें: T20 WC 204: पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, विराट के साथ इन 2 खिलाड़ियों को भी कर दिया बाहर
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
53 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines