हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CJP प्रोटेस्ट पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन को लेकर देश की कई चर्चित हंस्तियों ने अपनी राय रखी है. अब इस कड़ी में युवराज सिंह का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है.

विज्ञापन
Photo Source: X

Yuvraj Singh: कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दिनों से भारत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. 20 जुलाई को प्रदर्शन में काफी हिंसा हुई थी. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई छात्रों को नुकसान पहुंचा. देश में ये मुद्दा काफी गरम है. सीजेपी नीट पेपर लीक को लेकर लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. अब इस कड़ी में युवराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.

युवराज सिंह ने दिया बयान

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा “हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष शांति से सीखने, सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर पाने के हकदार हैं. आपका कल्याण ही एक उज्जवल भारत की नींव है. आइए, देखभाल, अवसर और आशा के समुदायों का निर्माण करने के लिए एक साथ आएं. संवाद के माध्यम से हम भारत के भविष्य के लिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं.”

20 जुलाई को हुई तीखी झड़प

20 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शनकारी संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई स्टूडेट्स को चोट पहुंची है. इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन

सीजेपी ने जारी किया पत्र

सीजेपी ने एक पत्र जारी करते हुए सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की. सीजेपी ने कहा “अत्यंत सम्मान और कृतज्ञता के साथ, हम आपसे निवेदन करते हैं कि कृपया अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें. आपके बलिदान ने देश भर के हजारों छात्रों को प्रेरित किया है. आपने यह साबित कर दिया है कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति से बड़ी है और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए. लेकिन अभी हमें आपकी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है. हम वादा करते हैं कि यह संघर्ष आपके अनशन से समाप्त नहीं होगा. हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और न्यायपूर्ण परीक्षा की हमारी मांगें पूरी होने तक इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे. हम इसे जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.”

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola