Yuvraj Singh Viral Catch: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच 22 फरवरी से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत भी हो गई है। इस लीग में क्रिकेट के कई दिग्गज खेल रहे हैं। लीग का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 4 रन से जीत हासिल कर लीग की शुरुआत की। भारत की तरफ से युवराज सिंह भी इस लीग में खेल रहे हैं। पहले ही मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और फील्डिंग में शानदार कैच पकड़ सुर्खियां बटोरीं। आउटफील्ड में डाइव लगाकर कैच पकड़ने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
युवराज ने पकड़ा शानदार कैच
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के मैच में श्रीलंका के खिलाफ युवराज सिंह ने एक शानदार कैच पकड़ फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी। 43 साल के हो चुके युवराज ने मैदान पर जिस फुर्ती से कैच पकड़ा उसे देख हर कोई हैरान रह गया। इरफान पठान की गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज ने शॉट खेला और युवराज ने हवा में उछलते हुए कैच लपक लिया।
फैंस को याद आए पुराने दिन
युवराज सिंह अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। विरोधी टीम के खिलाड़ी उनकी तरफ गेंद जाता देख रन लेने में घबराते नजर आते थे। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में उन्होंने एक बार फिर से जबरदस्त कैच पकड़ फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी। इस कैच का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
टीम इंडिया ने जीता रोमांचक मुकाबला
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 222 रन ठोंक डाले। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 218 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से स्टुअर्ट बिन्नी ने 31 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो वहीं युवराज सिंह ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए।
ये भी पढ़िए- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ आसानी से जीत जाएगी टीम इंडिया! बस करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
5 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
56 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines