IML T20 Final: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का फाइनल इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला गया। फाइनल में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान युवराज सिंह की वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के साथ कहासुनी देखने को मिली। जिसका बीच-बचाव करने के लिए वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा और अंपायर्स को भी आना पड़ा।
टीनो बेस्ट से भिड़ गए युवराज सिंह
दरअसल वेस्टइंडीज मास्टर्स के तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने अपना ओवर पूरा करने के बाद चोट लगने की आशंका जताते हुए मैदान से बाहर जाना चाहा, लेकिन युवराज सिंह ने ये मुद्दा अंपायर के सामने उठाया, जिसके बाद अंपायर ने टीनो बेस्ट को मैदान पर वापस आने के लिए कहा। जिससे थोड़ा निराश होकर टीनो बेस्ट, युवराज से भिड़ गए। युवराज सिंह भी इससे पीछे नहीं हटे और दोनों के बीच काफी बहस देखने के मिली। इसके बाद ब्रायन लारा ने टीनो बेस्ट को शांत कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- इंडिया मास्टर्स ने जीता IML 2025 का खिताब, अंबाती रायुडू ने फाइनल मुकाबले में मचाया धमाल
इंडिया मास्टर्स ने 6 विकेट से जीता मैच
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज मास्टर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। इसके अलावा ड्वेन स्मिथ ने 45 रन बनाए थे। इंडिया मास्टर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनय कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज द्वारा जीत के लिए मिले 149 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इंडिया मास्टर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में रायडू ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इसके अलावा कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 25, स्टुअर्ड बिन्नी ने नाबाद 16 और युवराज सिंह ने नाबाद 13 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- Kabaddi World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब होगा भारत का पहला मैच
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
4 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
10 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
56 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines