Yuvraj Singh appointed Delhi Capitals new Assistant Coach: आईपीएल 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना नया असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक घोषणा की है. युवराज पहली बार औपचारिक तौर पर किसी टीम की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे. वह IPL के आगामी सीजन में इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने हाल ही में सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच बनाया है.
दिल्ली कैपिटल्स के साथ दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे युवराज सिंह
44 वर्षीय युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके युवराज ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं और भारत को कई बड़े टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाई. युवराज भारत के 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे हैं. अब वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे.
युवराज की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है. इससे पहले वह साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे. उस सीजन फ्रेंचाइजी ने युवराज को 16 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. उन्होंने उस सीजन में दिल्ली की ओर से सभी 14 मुकाबले खेले थे. अब करीब एक दशक बाद वह फ्रेंचाइजी के साथ नई भूमिका में जुड़ रहे हैं.
गांगुली के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं युवराज
अपनी नियुक्ति पर युवराज सिंह ने कहा, “मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. फ्रेंचाइजी के साथ मेरा पुराना नाता रहा है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, जो इसे मेरे लिए एक खास अवसर बनाता है.” उन्होंने आगे कहा कि वह हेड कोच सौरव गांगुली और कोचिंग स्टाफ के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि कोचिंग उनका जुनून है और वह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के इस समूह के साथ काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि यह सफर रोमांचक रहेगा और वह टीम की सफलता में अपना योगदान दे पाएंगे.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 का दिखा जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ से ज्यादा आवेदन
भारत की वर्ल्ड कप जीत में निभाई थी अहम भूमिका
युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. वह 2007 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत के हीरो में शामिल रहे. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. युवराज ने अपने आईपीएल करियर में कुल 132 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2750 रन बनाए और 36 विकेट हासिल किए. अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ नई जिम्मेदारी में युवराज का लक्ष्य अपने अनुभव के दम पर टीम के बल्लेबाजों और युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में मदद करना होगा. वहीं, फ्रेंचाइजी आईपीएल के अपने पहले खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी.
संबंधित खबरें
सेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 mins agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
56 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
2 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines