हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UPL T20 2024: घातक बल्लेबाज ने बरपाया कोहराम, 167 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर गेंदबाजों की बजाई बैंड

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में यूएसएन इंडियंस की ओर से खेलते हुए टीम इंडिया के एक बल्लेबाज ने धुआं उड़ा दिया। इस खिलाड़ी ने विरोधी टीम के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है।

विज्ञापन

Uttarakhand Premier League 2024: 20 सितंबर को उत्तराखंड प्रीमियर लीग में यूएसएन इंडियंस बनाम देहरादून दबंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में चौके और छक्कों की बौछार देखने को मिली। दोनों टीमों की ओर से इस मैच में रनों की बारिश हुई। यूएसएन इंडियंस की ओर से हिस्सा लेते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज चौधरी ने कमाल कर दिया। अपनी पारी के दौरान चौधरी ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। अब युवराज की ये पारी चर्चा में आ चुकी है।

युवराज चौधरी का कमाल

इस मैच में यूएसएन इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान युवराज ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। साथ ही पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी भी निभाई। अपनी पारी के दौरान युवराज चौधरी ने चौके और छक्कों की बौछार लगा दी। उन्होंने 47 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 47 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 165.96 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूट दिए। हालांकि चौधरी अपना शतक पूरा करने से चूक गए। 13.4 ओवर में उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। सुमित जुयाल ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

बता दें कि 23 साल के युवराज चौधरी भारत के लिए अंडर 19 A टीम से खेल चुके हैं। उन्होंने 2 प्रथम श्रेणी मैच में 86 रन बनाए हैं, जबकि 11 लिस्ट A मैच में उन्होंने 225 रन बनाए हैं। वहीं 10 टी-20 मैच में चौधरी ने 244 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसएन इंडियंस ने युवराज चौधरी और अभिषेक महाजन की 29 गेंदों में 45 रनों की पारी की बदौलत 213/7 रन का बड़ा टोटल बनाने करने में कामयाब रही। उनके अलावा अखिल सिंह रावत ने भी 12 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून दबंग्स को खराब शुरुआत मिली। वैभव भट्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि रमेश रावत ने लाजवाब पारी खेली। उन्होंने 41 गेंद में 80 रन बनाए। देहरादून 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें: 3 इंटरनेशनल स्टेडियम में ‘गली क्रिकेट’, पेड़ से टकराने के बाद मिलता है चौका, सचिन- गांगुली भी खेल चुके हैं मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola