Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 15 सितंबर को हुआ था। 8 दिन तक चले इस टूर्नामेंट में कई मुकाबले रोमांचक अंदाज में खेले गए। यूपीएल 2024 में कई खिलाड़ियों ने भी अपना जलवा दिखाया। 22 सितंबर को फाइनल मुकाबले में यूएसएन इंडियंस की ओर से हिस्सा लेते हुए युवराज चौधरी ने शतकीय पारी खेलकर नैनीताल निन्जास के गेंदबाजों का छक्के छुड़ा दिए। युवराज की आतिशी पारी अब चर्चा में आ चुकी है। इससे पहले भी उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।
210 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन
इस मैच में यूएसएन इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही थी। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे युवराज चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए समा बांध दिया। उन्होंने 49 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। चौधरी ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 11 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए। उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए धागा खोल दिया। अब युवराज की पारी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके अलावा यूएसएन इंडियंस की ओर से अखिल सिंह रावत ने भी 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाए थे, जिसकी वजह से टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे।
पूरे टूर्नामेंट में किया कमाल
यूएसएन इंडियंस की ओर से यूपीएल 2024 में हिस्सा लेते हुए युवराज ने अब तक 5 मैचों में 322 रन बनाए हैं। इस दौरान चौधरी ने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है, जो उन्होंने फाइनल मैच में नैनीताल के खिलाफ खेला था। चौधरी ने अपने दमदार प्रदर्शन से आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।
:ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
27 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
58 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
59 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines