UPL T20 2024: फाइनल में इस खिलाड़ी ने जड़ा तूफानी शतक, IPL के लिए पेश की दावेदारी

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 फाइनल में यूएसएन इंडियंस की ओर से हिस्सा लेते हुए युवराज चौधरी ने तूफानी शतक जमाया। उन्होंने 200 के अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और मैच में समा बांध दिया।

Yuvraj Chaudhry

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 15 सितंबर को हुआ था। 8 दिन तक चले इस टूर्नामेंट में कई मुकाबले रोमांचक अंदाज में खेले गए। यूपीएल 2024 में कई खिलाड़ियों ने भी अपना जलवा दिखाया। 22 सितंबर को फाइनल मुकाबले में यूएसएन इंडियंस की ओर से हिस्सा लेते हुए युवराज चौधरी ने शतकीय पारी खेलकर नैनीताल निन्जास के गेंदबाजों का छक्के छुड़ा दिए। युवराज की आतिशी पारी अब चर्चा में आ चुकी है। इससे पहले भी उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

210 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

इस मैच में यूएसएन इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही थी। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे युवराज चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए समा बांध दिया। उन्होंने 49 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली। चौधरी ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 11 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए। उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए धागा खोल दिया। अब युवराज की पारी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके अलावा यूएसएन इंडियंस की ओर से अखिल सिंह रावत ने भी 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन बनाए थे, जिसकी वजह से टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे।

विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में किया कमाल

यूएसएन इंडियंस की ओर से यूपीएल 2024 में हिस्सा लेते हुए युवराज ने अब तक 5 मैचों में 322 रन बनाए हैं। इस दौरान चौधरी ने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है, जो उन्होंने फाइनल मैच में नैनीताल के खिलाफ खेला था।  चौधरी ने अपने दमदार प्रदर्शन से आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ