Yusuf Pathan Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। वैभव इस छोटी से उम्र में सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन की यादगार पारी खेली। वैभव ने टी-20 और आईपीएल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लिया। वैभव ने यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। यूसुफ ने इस लीग में राजस्थान की ओर से ही खेलते हुए साल 2010 में 37 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में अपना ही रिकॉर्ड टूटने पर यूसुफ गदगद नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए वैभव की जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं।
यूसुफ ने की वैभव की जमकर तारीफ
वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान 7 चौके जमाए, तो 11 गगनचुंबी सिक्स लगाए। वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 14 साल की उम्र में सेंचुरी जमाई। वैभव की यादगार पारी से अपना ही रिकॉर्ड चकनाचूर होने पर यूसुफ काफी खुश नजर आए।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “युवा वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक जमाने का मेरे ही रिकॉर्ड तोड़ने पर बहुत-बहुत बधाई। यह देखकर और भी अच्छा लगा कि वैभव ने यह शतक राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में लगाया। ठीक वैसे ही जैसे मैंने शतक लगाया था। युवा खिलाड़ियों के लिए इस फ्रेंचाइजी में यकीनन कुछ जादुई बात है।”
वैभव ने मचाया गदर
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर डाला। वैभव ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बिहार के लाल ने 101 रनों की पारी में 96 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे, जो एक नया रिकॉर्ड है। वैभव टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी जमाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 166 रन जोड़े।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines