Ramandeep Singh: इस साल इंडियन प्रीमियर लीग और इमर्जिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत युवा ऑलराउंडर रमनदीप सिंह टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पहली बार नेशनल टीम में चुना गया है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आठ नवंबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज से पहले रमनदीप ने खुलासा किया कि उनके आदर्श कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज आंद्रे रसेल हैं। उन्होंने कहा कि वह रसेल की तरह प्रभावशाली बनने की कोशिश करेंगे और स्लॉग ओवरों में अपनी पावर-हिटिंग से विपक्षी टीम को परेशान करेंगे।
आंद्रे रसेल मेरे रोल मॉडल हैं- रमनदीप
इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में पंजाब के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘एक ऑलराउंडर के रूप में मेरे रोल मॉडल आंद्रे रसेल हैं। मैं उनके जैसा ही प्रभाव डालना चाहता हूं। जब मैं क्रीज पर जाता हूं तो विपक्षी टीम में यह डर होना चाहिए कि मैं मैच को उनके हाथों से छीन लूंगा। मैं भारत के लिए उसी तरह का प्रभाव पैदा करना चाहता हूं।’
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पिछले सीजन में बना करोड़पति, इस बार ये खिलाड़ी बिकना भी होगा मुश्किल!
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रमनदीप को मिल सकता है मौका
रमनदीप को इस सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इस साल आईपीएल में तत्कालीन मेंटॉर और अब भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट के चलते रमनदीप सुर्खियों में आए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले खुलासा किया कि गंभीर के पास उनके लिए एक प्लानिंग थी और यही उनकी सफलता का कारण है। रमनदीप ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘गौतम सर ने मुझे बताया कि मैं नंबर 7 और नंबर 8 पर बल्लेबाजी करूंगा और मुझे उसी के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी थी।’
दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान और यश दयाल।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ये विस्फोटक बल्लेबाज ले सकता है डेविड वॉर्नर की जगह, मुख्य चयनकर्ता ने दिए संकेत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
32 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines