हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: 'जब तक आप IPL नहीं जीत लेते...' हेड कोच जस्टिन लैंगर पर क्या बोल गए थे संजीव गोयनका?

Sanjiv Goenka: संजीव गोयनका अकसर आईपीएल के दौरान चर्चा में रहते हैं। एलएसजी के हेड कोच ने संजीव गोयनका और उनके बीच हुई बातचीत को याद किया।

विज्ञापन

Sanjiv Goenka: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत की अगुवाई में भाग ले रही है। इससे पहले इस टीम की कमान 3 साल केएल राहुल ने संभाली थी। हालांकि वह इस टीम को खिताब नहीं दिला सके। अब आईपीएल 2025 में खिताब दिलाने का जिम्मा ऋषभ पंत को दिया गया है। लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका लगभग सभी मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचते हैं। मैच के बाद वह खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ से भी बात करते हैं। फिलहाल इस टीम की कोचिंग पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच जस्टिन लैंगर के पास है। लैंगर ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि संजीव गोयनका ने उन्हें कोचिंग देने से पहले बड़ी बात कही थी।

संजीव गोयनका ने कही थी बड़ी बात

बियॉन्ड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर माइकल क्लार्क के साथ बातचीत में जस्टिन लैंगर ने बताया कि लंदन की एक यात्रा के दौरान एलएसजी के मैनेजमेंट ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद लंदन में एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका और जस्टिन लैंगर के बीच एक मीटिंग फिक्स की गई। इस मीटिंग को याद करते हुए लैंगर ने कहा कि वह एक शांत और अच्छे इंसान हैं और एक बहुत ही सफल व्यवसायी हैं। उन्होंने मुझसे आगे कहा कि जस्टिन मुझे पता है कि आपका कोचिंग करियर बहुत सफल रहा है। लेकिन इसका सामना करें। जब तक आप आईपीएल नहीं जीतते, तब तक आप खुद को एक महान कोच नहीं कह सकते।

कैसा रहा एलएसजी का प्रदर्शन?

जस्टिन लैंगर की कोचिंग में लखनऊ का प्रदर्शन बीते साल अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल 2024 में एलएसजी का सफर अंक तालिका में सातवें स्थान के साथ खत्म हुआ। आईपीएल 2025 की बात करें तो अब तक खेले गए 5 मैच में एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले गंवाए हैं। एलएसजी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 3 टीमों पर मंडराया बाहर होने का खतरा, समझिए Points Table का पूरा गणित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola