Rohit Sharma News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर को जारी रखने के फैसले से बेहद खुश हैं। उन्होंने रोहित के फैसले की सराहना की और कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला हो सकता है, लेकिन फाइनल के बाद रोहित ने संन्यास की सभी अटकलों को खारिज कर दिया।
फाइनल में खेली थी शानदार पारी
दुबई में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी 76 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन रोहित ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और खचाखच भरे स्टेडियम में भारत को यादगार जीत दिलाई। फाइनल के बाद रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं।”
योगराज ने कही ये बात
योगराज ने ANI से कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा ने कहा कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं। बहुत बढ़िया, मेरे बेटे। रोहित और विराट को कोई रिटायर नहीं कर सकता। उन्हें 2027 का वनडे विश्व कप जीतने के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि भारत जीतेगा।”
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा आगे कितने सालों तक वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और क्या वह भारत को आगामी वनडे विश्व कप 2027 में एक और खिताब दिलाने में सफल हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल रोहित का यह फैसला भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines