India vs England: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 20 जून को खेला जाएगा। वहीं अब इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम का कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बनाया गया है। वहीं अब गिल के कप्तान बनने के बाद पूर्व दिग्गज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
‘गिल के कप्तान बनने में युवराज सिंह का योगदान’
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीते दिन बीसीसीआई ने नए टेस्ट कप्तान का भी ऐलान कर दिया। शुभमन गिल अब टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान हैं। वहीं गिल के कप्तान बनने के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा “शुभमन गिल के प्रदर्शन का श्रेय उनके पिता और युवराज सिंह को जाता है। अगर शुभमन गिल आज कप्तान बने हैं और लंबे समय तक बने रहेंगे, तो इसमें युवराज सिंह का मार्गदर्शन अहम भूमिका निभाएगा और उन्होंने इसमें अहम भूमिका निभाई है, दुनिया के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह जैसे किसी व्यक्ति का गिल को अपने संरक्षण में लेना बड़ी बात है।”
इंग्लैंड में गिल के सामने होगी कड़ी चुनौती
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे 2 दिग्गजों के बिना अब टीम इंडिया को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं अब गिल के सामने इंग्लैंड में कड़ी चुनौती होने वाली है। देखने वाली बात होगी कि गिल किस नंबर पर इस सीरीज में बल्लेबाजी करेंगे?
आईपीएल 2025 में GT की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल गुजरात टाइटंस 18 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। कप्तानी के अलावा गिल बल्लेबाजी में भी कमाल कर रहे हैं। फिलहाल गिल आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। उनसे ऊपर उनकी ही टीम के खिलाड़ी साई सुदर्शन है, अब गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: टॉप-2 छोड़िए, नंबर-4 पर रह सकती है गुजरात टाइटंस, समझें पूरा गणित
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines