IPL 2025: टॉप-2 छोड़िए, नंबर-4 पर रह सकती है गुजरात टाइटंस, समझें पूरा गणित

IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। अगर इस मैच में गुजरात हार जाती है तो उसके लिए टॉप-2 में बने रहना मुश्किल हो सकता है।

Gujarat Titans

Gujarat Titans

IPL 2025: आईपीएल 2025 में टॉप-2 की रेस काफी रोमांचक हो चली है। फिलहाल पहले पायदान पर गुजरात टाइटंस 18 के साथ बनी हुई है, इसके अलावा पंजाब किंग्स दूसरे, आरसीबी तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर बनी हुई है। आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना है अगर इस मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ता है तो उसको टॉप-2 तो छोड़िए नंबर-4 पर जाना पड़ सकता है। गुजरात की हार से आरसीबी, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के पास टॉप-2 में जाने का मौका होगा।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस से छिन सकता है नंबर-1 और 2 का ताज

गुजरात टाइटंस को आज अपना आखिरी लीग मैच सीएसके के खिलाफ खेलना है। इस मैच को जीतकर शुभमन गिल की टीम 20 अंक हासिल करके नंबर-1 पर बना रहना चाहेगी। अब गुजरात टाइटंस ही इकलौती टीम है जो 20 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि सीएसके के खिलाफ हार गुजरात टाइंटस को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। गुजरात की हार के बाद अगर पंजाब किंग्स और आरसीबी अपना-अपना अगला मैच जीत जाती है तो उनके 19-19 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद ये दोनों टीमें नंबर-1 और नंबर-2 पर आ जाएंगी।

विज्ञापन

जबकि गुजरात नंबर-3 पर खिसक जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का भी एक मैच बचा है अगर मुंबई इंडियंस भी अपना मैच जीत जाती है तो उसके गुजरात टाइटंस के बराबर 18 अंक हो जाएंगे, वहीं मुंबई का नेट रनरेट गुजरात से बेहतर है तो ऐसे में मुंबई भी गुजरात से आगे निकल जाएगी। जिसके चलते गुजरात टाइटंस की नंबर-4 पर रह सकती है।

विज्ञापन

कब-कब होगा RCB, PBKS और MI का मैच

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। जबकि आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलना है। पंजाब और आरसीबी को अपने-अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पंजाब दूसरे और आरसीबी तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ