हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं यशवर्धन दलाल? जिन्होंने 426 रन ठोककर रच दिया नया इतिहास

Yashvardhan Dalal: यशवर्धन दलाल ने 426 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने समीर रिजवी का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

विज्ञापन

Yashvardhan Dalal: हरियाणा के सलामी बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने 9 नवंबर को मुंबई के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। ये मुकाबला मुंबई और हरियाणा के बीच गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। दलाल ने अपनी बल्लेबाजी का परिचय केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने पेश कर दिया है। अब वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने समीर रिजवी का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

यशवर्धन ने 426 रन बनाकर रचा इतिहास

यशवर्धन दलाल ने इस मैच में 451 गेंदों में अपने 400 रन पूरे किए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 10 छक्के और 44 चौके अपने नाम करते हुए 426 रनों की शानदार पारी खेल दी। इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी अर्श रंगा के साथ मिलकर 410 रनों की बड़ी साझेदारी निभाई। अर्श ने भी 131 गेंदों में 151 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं यशवर्धन इस मैच में चर्चा का केंद्र रहे। उन्होंने अब सीके नायडू में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सीके नायडू टूर्नामेंट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यूपी के समीर रिजवी का था। उन्होंने 312 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब यशवर्धन ने उनका रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

समीर ने 362 रन सौराष्ट्र के खिलाफ बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में पहला तिहरा शतक जड़ा था। हालांकि अब यशवर्धन ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। यशवर्धन घरेलू टूर्नामेंट में लगातार हरियाणा के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि मैच के तीसरे दिन वह 500 रन भी पूरे कर सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा मजबूत स्थिति में

यशवर्धन की धमाकेदार पारी के दम पर हरियाणा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 732 रन बना लिए हैं। मैच के तीसरे दिन यशवर्धन हरियाणा का स्कोर 800 तक भी पहुंचा सकते हैं। इस मैच में मुंबई के गेंदबाज यशवर्धन को आउट करने में सफल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फैंस को मिला भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा, इस दिन टकराएंगी एशिया की दोनों दिग्गज टीमें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola