हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: शतक ठोका, लेकिन अपनी इस आदत से परेशान यशस्वी जायसवाल, बीच मैदान कप्तान गिल को बताई समस्या

Yashasvi Jaiswal: लीड्स के मैदान पर शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल अपनी एक आदत से खासा परेशान हैं।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal Gill: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला। इंग्लिश धरती पर अपनी पहली ही टेस्ट इनिंग में यशस्वी जमकर महफिल लूटने में सफल रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली। यशस्वी ने इंग्लैंड में अपना पहला शतक सिर्फ 144 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद यशस्वी अपनी एक आदत से बेहद परेशान हैं। यशस्वी बीच मैदान पर कप्तान शुभमन गिल से अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आदत से परेशान यशस्वी

दरअसल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में यशस्वी कप्तान गिल से अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यशस्वी को गिल से कहते हुए सुना जा सकता है कि वह बॉल को खेलने के साथ ही आगे की तरफ निकल आते हैं। यशस्वी ने कहा, “हां आप बस बोलते रहना। कॉल करते रहना। मेरी आदत है आगे निकल जाने की।” इसके जवाब में गिल ने यशस्वी को समझाया कि वह बिना कॉल के बस रन के लिए ना भाग लें। इसके जवाब में यशस्वी ने कहा, “नहीं, मेरे को जोर से रन लेने के लिए मना कर दो। चलेगा मुझे, क्योंकि मेरी आदत है आगे निकल जाने की।”

गिल-यशस्वी ने जमाई धांसू पार्टनरशिप

लीड्स टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। दोनों ने ही शतकीय पारी खेली। दूसरे सेशन में गिल-यशस्वी की जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए 123 रन जोड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े, जिसके चलते टीम इंडिया 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। यशस्वी ने 159 गेंदों पर 101 रन जड़े, तो कैप्टन गिल 175 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। गिल का साथ ऋषभ पंत 65 रन बनाकर निभा रहे हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola