News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Yashasvi Jaiswal Gill: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला। इंग्लिश धरती पर अपनी पहली ही टेस्ट इनिंग में यशस्वी जमकर महफिल लूटने में सफल रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली। यशस्वी ने इंग्लैंड में अपना पहला शतक सिर्फ 144 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद यशस्वी अपनी एक आदत से बेहद परेशान हैं। यशस्वी बीच मैदान पर कप्तान शुभमन गिल से अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में यशस्वी कप्तान गिल से अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यशस्वी को गिल से कहते हुए सुना जा सकता है कि वह बॉल को खेलने के साथ ही आगे की तरफ निकल आते हैं। यशस्वी ने कहा, “हां आप बस बोलते रहना। कॉल करते रहना। मेरी आदत है आगे निकल जाने की।” इसके जवाब में गिल ने यशस्वी को समझाया कि वह बिना कॉल के बस रन के लिए ना भाग लें। इसके जवाब में यशस्वी ने कहा, “नहीं, मेरे को जोर से रन लेने के लिए मना कर दो। चलेगा मुझे, क्योंकि मेरी आदत है आगे निकल जाने की।”
Yashasvi Jaiswal to Shubman Gill:
“Just tell me NO loudly when you don’t want a run, I’ve a habit to run after hitting”. 🤣❤️pic.twitter.com/VrtE2C5bDq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 20, 2025
लीड्स टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। दोनों ने ही शतकीय पारी खेली। दूसरे सेशन में गिल-यशस्वी की जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए 123 रन जोड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े, जिसके चलते टीम इंडिया 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। यशस्वी ने 159 गेंदों पर 101 रन जड़े, तो कैप्टन गिल 175 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। गिल का साथ ऋषभ पंत 65 रन बनाकर निभा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।