हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4, 4, 6, 4...जयपुर में गरजा यशस्वी जायसवाल का बल्ला, पंजाब को दिन में दिखाए तारे

Yashasvi Jaiswal: पंजाब किंग्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने तूफानी पारी से पंजाब के गेंदबाजों की हवा निकाल दी।

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: 18 मई को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान को धांसू शुरुआत मिली। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने दिन में पंजाब के गेंदबाजों को तारे दिखा दिए।

जायसवाल का कमाल

यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में पंजाब किंग्स के मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपना निशाना बनाया। उन्होंने पहले ओवर में ही 22 रन बटोर लिए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया। पहले ओवर में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी मंशा जाहिर कर दी कि वह इस मैच में धमाल मचाने वाले हैं। जायसवाल का बल्ला इसके बाद भी नहीं रुका। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करना जारी रखा।

जायसवाल ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा। हालांकि वह 25 गेंदों में 50 रन बनाकर चलते आउट हुए। उन्हें हरप्रीत बरार ने 8.4 ओवर में आउट कर पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

जायसवाल ने अपनी तूफानी पारी के दम पर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल अब 520 रन के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जो 510 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए थे।

जायसवाल के अलावा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने भी 15 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन

नेहाल और शशांक ने भी खोला धागा

वहीं पंजाब की ओर से नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। वढ़ेरा ने 37 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा शशांक सिंह ने भी 30 गेंदों में 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शशांक ने 5 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। पंजाब ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola