Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल खासा प्रभावित नहीं कर सके। पहले मैच में शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल अब तक खेली गई 8 पारियों में शतक लगाने में नाकाम रहे। सीरीज का पांचवां मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31 जुलाई से खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चला। उन्हें गस एटकिंसन ने चलता किया। लेकिन जायसवाल को आउट होने से पहले अंपायर का साथ मिला। लेकिन खराब किस्मत ने जायसावल को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया।
जायसवाल इस तरह हुए आउट
तीसरे ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शानदार गेंद फेंकी। जायसवाल इस गेंद का जवाब नहीं दे पाए और गेंद सीधा जाकर पैड पर लगी। अंपायर को लगा कि गेंद जायसवाल के बल्ले का किनारा लेते हुए पैड पर लगी है और अंपायर ने अपील को नाकार दिया। इसके बाद एटकिंसन को अपनी गेंद पर भरोसा था और उन्होंने कप्तान ओली पोप से डीआरएस का इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसके बाद फैसला थर्ड अंपायर पर चला गया। बाद में मैदान पर मौजूद अंपायर ने अपनी गलती स्वीकार की और जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।
2 रन बनाकर आउट हुए जायसवाल
भारत को ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से पीछे है। इस जीत के साथ ही भारत 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर कर पाएगी। पांचवां मैच हारते ही भारतीय टीम सीरीज गंवा देगी। ऐसे में जायसवाल का पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी था। लेकिन वह 9 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। अब तक खेली गई पारियों में जायसवाल ने इस सीरीज में 101, 4, 87, 28, 13, 0, 58, 0 और 2 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
21 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines