Yashasvi Jaiswal : भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उन्हें आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा मिला है। वह आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। जायसवाल को एक अंक का फायदा हुआ है। इससे पहले वह पिछली रैंकिंग में नंबर 3 4 पर थे। लेकिन अब उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में तिहरा शतक जड़ा था।
जायसवाल ने गाड़ा झंडा
जायसवाल मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में 790 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पहले स्थान की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट हैं, जिनके पास 903 रेटिंग है।
वहीं दूसरे नंबर पर केन विलियमसन 813 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर हैरी ब्रूक 778 अंक के साथ मौजूद हैं। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं, जिनके पास 757 अंक है।
शानदार रहा हालिया प्रदर्शन
जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट मैच की सीरीज में अब तक दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 13 और 35 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 30 और 77 रन बनाए थे।
इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में 56 और 10 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में वह 72 और 51 रन बनाए थे।
जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछा छोड़ दिया है। आए दिन सलामी बल्लेबाज कई कीर्तिमान को अपने नाम कर रहे हैं।
ऐसा रहा है करियर
भारत के लिए 13 टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार 59.65 की औसत के साथ 1372 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक के अलावा 2 दोहरे शतक अपने नाम किए हैं। वहीं भारत के लिए 23 टी-20 मैच में उन्होंने 36.15 की औसत के साथ 723 रन बनाए हैं। भारत के लिए उन्होंने अब तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines