यशस्वी जायसवाल और प्रीति जिंटा के बीच क्या हुई बातचीत? सामने आया मजेदार वीडियो

Yashasvi Jaiswal: प्रीति जिंटा और यशस्वी जायसवाल के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IPL 2025 - 2025-05-19T170408.524
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: 18 मई को सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पंजाब और राजस्थान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन जीत का सेहरा पंजाब के सिर पर सजा। मैच के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा और यशस्वी जायसवाल का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रीति और जायसवाल की बातचीत वायरल

पंजाब के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक जमाया था। हालांकि वह राजस्थान की जीत को सुनिश्चित नहीं कर सके। मैच के बाद जायसवाल और प्रीती जिंटा जयपुर के दर्शकों की तारीफ कर रहे थे। दरअसल जयपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। मुकाबला 3:30 बजे दोपहर में शुरू किया गया था। इसके बावजूद दर्शक कड़ी धूप में मैच का लुत्फ उठाने के लिए मैदान पर पहुंचे थे। इसके बाद भी दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी। ऐसे में प्रीति जिंटा भी दर्शकों का क्रेज देकर हैरान रह गई थीं। इस विषय पर यशस्वी जायसवाल ने भी प्रीति जिंटा से कहा कि स्टेडियम में शेड नहीं होने के बाद भी दर्शक धूप में मैच देखने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

जायसवाल का लाजवाब प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर हमला बोला और 22 रन बटोर डाले। इस ओवर में जायसवाल ने 4 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि वह इस मैच में बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं।

उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी यहीं नहीं थमी। जायसवाल ने तेज़ी से रन बटोरते हुए महज़ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि, इसके तुरंत बाद वे 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हरप्रीत बरार ने पारी के 8.4 ओवर में चलता किया और पवेलियन की राह दिखाई। पंजाब ने 10 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ