Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सख्त हिदायत मिली है। वहीं अब इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी है।
मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर मैच में खेलेंगे
23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा फेज खेला जाएगा, इसी दिन मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला होगा। जिसमें यशस्वी जायसवाल खेलने वाले हैं। जायसवाल के रणजी में खेलने को लेकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को पुष्टि की है कि यशस्वी जायसवाल ने आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में मैनेजमेंट और मुख्य कोच ओमकार साल्वी को पहले ही सूचित कर दिया है। सेलेक्टर्स इस सप्ताह में मुंबई की टीम का चयन करेंगे। चूंकि इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, PSL को जमकर लगाई लताड़
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस दौरे पर जायसवाल के बल्ले से शानदार शतक भी निकला था। बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पांच मैचों में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने 391 रन बनाए थे और वे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।
सरफराज खान चोटिल
दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाज सरफराज खान का इस मैच में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। दरअसल सरफराज की पसलियों में चोट लगने के कारण वे इस मैच को मिस करने वाले हैं। सरफराज को लेकर एमसीए सूत्र ने कहा “सरफराज की पसलियों में चोट है और उन्होंने हमें अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपने खेलने के बारे में सूचित किया है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से पहले RCB के लिए गुड न्यूज! बिग बैश लीग में छाया 2.60 करोड़ वाला खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को बनाया नया बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को भी सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
5 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
21 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines