Yashasvi Jaisawal: बुधवार को आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में जायसवाल ने झंडा गाड़ा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गजों का पछाड़ कर अपना झंडा गाड़ दिया है।
यशस्वी जायसवाल का कमाल
बांग्लादेश सीरीज के बाद आईसीसी रैंकिंग में जायसवाल अब नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। आईसीसी रैंकिंग में उन्होंने 792 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। जायसवाल को 2 अंक का फायदा हुआ है। इसस पहले वह 5वें स्थान पर मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा को पछाड़ दिया। स्मिथ 757 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ख्वाजा 728 अंक के साथ पांचवे स्थान पर हैं।
ऐसा रहा जायसवाल का प्रदर्शन
भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई सीरीज में जायसवाल ने दोनों ही टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाया। पहले मैच में उन्होंने 56 और 10 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच में 72 और और 51 रन बनाए थे। आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में अगर जायसवाल इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो वह जल्द ही नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे।
टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाज
आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग की टॉप 10 लिस्ट में जायसवाल के अलावा विराट कोहली को भी बंपर फायदा हुआ है। वह 12वें स्थान से 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट के पास 724 अंक हैं। इसके अलावा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी 718 अंक के साथ 9वें स्थान पर हैं। उन्हें 3 अंक का नुकसान हुआ है। हालांकि इसके बाद भी वह टॉप 10 की लिस्ट में काबिज हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में अपना झंडा गाड़ा है। वह आर अश्विन को पछाड़ कर नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज, खत्म हो गई इस भारतीय बॉलर की बादशाहत
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
9 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
46 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
50 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines