हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये 3 युवा खिलाड़ी भारत के लिए खेल सकते हैं विश्व कप 2027, बदल जाएगी टीम इंडिया की तस्वीर!

World Cup 2027: विश्व कप 2027 में भारत की ओर से ये तीन खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

World Cup 2027: भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के सीनियर खिलाड़ियों के अलावा जूनियर खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय टीम की निगाहें वनडे विश्व कप 2027 पर टिकी हुई हैं। आगामी वनडे विश्व कप में भारत की कप्तानी कौन संभालेगा। ये अभी तय नहीं है। लेकिन तीन खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल

बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विश्व कप 2027 में भारत की ओर से भाग ले सकते हैं। युवा खिलाड़ी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी भारतीय दल में शामिल किया गया था। लेकिन आखिरी मौके पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। जायसवाल ने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में अपनी बल्लेबाजी का हुनर पूरी दुनिया को दिखाया है। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तहलका मचाया था। अब तक जायसवाल भारत के लिए 19 टेस्ट मैच में 52.88 की शानदार औसत के साथ 1798 रन बना चुके हैं। इसके अलावा 1 वनडे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए हैं। वहीं 23 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 723 रन निकले हैं।

मयंक यादव

मयंक यादव ने आईपीएल में अपनी रफ्तार से तहलका मचाया था। उन्होंने भारत के लिए पिछले साल ही टी-20 डेब्यू किया था। हालांकि मयंक यादव ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी तेज गति की गेंदबाजी भारतीय सेलेक्टरों को वनडे विश्व कप 2027 में चुनने के लिए मजबूर कर सकती है। मयंक यादव भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी से चैंपियन बनाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

लिस्ट में अगला तीन नाम वरुण चक्रवर्ती का आता है, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। पहले टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ बवाल मचाने के बाद अब वरुण चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट अपने नाम किए थे, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेना शामिल था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola