Yashasvi Jaiswal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वहीं, अगर उनके वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड की बात करें तो जायसवाल को 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी में सफलता मिली थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 113, 22, 122, 203 और नाबाद 60 रन बनाए थे। इसके अलावा 2020 में अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
घरेलू क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट में यशस्वी का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने 49 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.91 की शानदार औसत से 2,456 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 203 है। उनके नाम सात शतक और 18 अर्धशतक हैं। जायसवाल का स्ट्राइक रेट 105।34 है, इससे साफ होता है कि वो तेजी से रन बना सकते हैं।
| मैच | रन | औसत | उच्चतम स्कोर | 50 | 100 | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 49 | 2,456 | 51.91 | 203 | 18 | 7 | 105.34 |
इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करने का मौका
यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शामिल किया गया है। उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। अगर वो इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा पेश कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में शतक बनाया था। इसके अलावा उन्होंने दो फिफ्टी बनाई थी। वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines