मुंबई की टीम से नाता तोड़ने पर सामने आया यशस्वी जायसवाल का पहला रिएक्शन, बोले- यह बेहद मुश्किल फैसला

यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई से नाता तोड़ लिया है। आगामी सीजन में वह गोवा की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई से नाता तोड़ लिया है। आगामी सीजन में वह गोवा की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। माना जा रहा है यशस्वी गोवा की कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। मुंबई टीम से अपनी राहें अलग करने के बाद यशस्वी का ताजा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था, क्योंकि आज मैं जिंदगी में जो भी हूं वो मुंबई की वजह से ही हूं। यशस्वी को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी भी मिल चुकी है।

विज्ञापन

यशस्वी का पहला रिएक्शन आया सामने

मुंबई टीम का साथ छोड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक कठिन फैसला था। मैं जिंदगी में आज जो भी हूं वो मुंबई शहर की वजह से हूं। मैं हमेशा ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का कर्जदार रहूंगा। गोवा ने मुझे लीडरशिप रोल का ऑफर दिया। मैं पहला मकसद टीम इंडिया की ओर से अच्छा खेलना है। मैं जब भी नेशनल ड्यूटी पर नहीं रहूंगा, तो मैं गोवा की ओर से खेलूंगा और टूर्नामेंट में उन्हें आगे तक लेकर जाने की कोशिश करूंगा। यह एक मौका मेरे सामने आया, जिसे मैंने लपक लिया।”

विज्ञापन

सूर्या-तिलक से भी हुई बातचीत

यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में शामिल करने के साथ-साथ गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से भी बातचीत करने की कोशिश की। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों को भी गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर पेश किया। सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं, जबकि तिलक हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। बता दें कि यशस्वी को एमसीए की तरफ से एनओसी भी मिल चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ