Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: बुधवार 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच को गुजरात ने 58 रनों से अपने नाम किया। गुजरात के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और रॉयल्स को अपने घर में हार का स्वाद चखा दिया। जीटी की ओर से राशिद खान का शॉट और यशस्वी जायसवाल द्वारा पकड़ा गया कैच चर्चा का विषय रहा। राशिद खान ने इस मैच में नो लुक शॉट खेला। इसके बाद जायसवाल ने हवा में गोता लगाकर शानदार कैच लपक लिया, जिसका वीडियो देखा जा सकता है।
जायसवाल का अद्भुत कैच
मामला 19वें ओवर की आखिरी गेंद का है, जब जीटी की ओर से राशिद खान बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने तुषार देशपांडे की गेंद पर नो लुक शॉट खेला। हालांकि गेंद और बल्ले का अच्छा संपर्क नहीं हुआ। इस वजह से गेंद बाउंड्री लाइन से बाहर जाने की बजाय 30 यार्ड सर्कल में ही रह गई। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने चीते की तरह छलांग लगाते हुए राशिद का कैच लपक लिया और उन्हें पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। राशिद 4 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने इस दौरान 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।
गेंदबाजी में झटके 2 विकेट
अपनी बल्लेबाजी से राशिद खान ज्यादा प्रभावित तो नहीं कर सके। लेकिन बारी जब गेंदबाजी की आई तो फिरकी गेंदबाज ने 2 विकेट झटके। उन्होंने ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे को अपना निशाना बनाया। अपने 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 37 रन खर्च किए थे।
गुजरात ने जीता मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर के बाद 217 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। जबकि जोस बटलर ने 25 गेंदों में 36 और शाहरुख खान ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 159/10 ही बना पाई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शिमरोन हेटमायर ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में 52 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines