दिल्ली प्रीमीयर लीग 2025 सीजन-2 की शुरुआत हो चुकी है। 3 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। सेंट्रल दिल्ली की ओर से हिस्सा लेते हुए 22 साल के बल्लेबाज यश धुल ने तूफानी शतक ठोककर तबाही मचा दी और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। यश आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर तहलका मचा दिया है।
यश धुल का बड़ा कारनामा
सेंट्रल दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यश ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को सेट नहीं होने दिया। उन्होंने 56 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए। इस तरह युवा बल्लेबाज ने 15 बाउंड्री अपने नाम कर ली। उन्होंने 180.36 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।
धुल आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि आईपीएल 2023 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग लिया था और 4 मैचों में 5.33 की खराब औसत के साथ 16 रन बनाए थे। इसके बाद वह आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आए। धुल भारतीय अंडर-19 टीम को अपनी कप्तानी में विश्व कप भी जीता चुके हैं।
ऐसा रहा मैच का हाल
नॉर्थ दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। टीम की ओर से सार्थक रंजन ने 60 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, जबकि अर्नव बुग्गा ने 43 गेंदों में 67 रन बनाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 17.3 ओवर में ही मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। धुल के अलावा सिद्धार्थ जून ने 14 और युगल सैनी ने 24 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
13 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
32 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines