11 चौके-2 छक्के, दलीप ट्रॉफी में यश ढुल का धमाका, ठोक डाली धांसू सेंचुरी

Yash Dhull: दलीप ट्रॉफी में यश ढुल ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में शानदार शतक बना दिया है।

cricket News - 2025-08-30T151007.270

Yash Dhull: दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। नॉर्थ जोन की दूसरी पारी में यश ढुल ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक बना दिया। उन्होंने इससे पहले दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था और खूब रन भी बनाए थे। हालांकि अब यश ने लाल गेंद से भी तहलका मचा दिया है। उन्होंने ईस्ट जोन के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे। मोहम्मद शमी जैसे सीनियर गेंदबाज भी ढुल को शतक बनाने से नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

ढुल का धमाका

यश ढुल ने नॉर्थ जोन की दूसरी पारी में शतक जमाया। उन्होंने केवल 112 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया। ढुल का ये आठवां प्रथम श्रेणी शतक है। ढुल ने अब तक अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। खबर लिखे जाने तक वह 101 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ढुल ने पहली पारी में खासा प्रभावित नहीं किया था। उन्होंने 67 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा नॉर्थ जोन के कप्तान अंकित कुमार ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 155 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अंकित ने अब तक 11 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया है। दोनों की शतकीय पारी के दमपर नॉर्थ जोन 402 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 93.2 ओवर में 405 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ईस्ट जोन की टीम 230 रनों पर सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में नॉर्थ जोन 52 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना चुकी है। नॉर्थ जोन के पास फिलहाल 402 रनों की बढ़त है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ