'विराट भैया के लिए मैं ...', 18 साल लंबा खिताबी सूखा खत्म होने के बाद भावुक हुए यश दयाल

Yash Dayal: आरसीबी की ओर से यश दयाल 2 साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में भी इस गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। ट्रॉफी जीतने के बाद यश दयाल ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। दयाल ने आरसीबी के तेज गेंदबाजी विभाग पर भी प्रकाश डाला।

IPL 2025 - 2025-06-06T195228.690

Yash Dayal: विराट कोहली आईपीएल 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। लेकिन उनका ट्रॉफी जीतने का सपना 18 साल बाद यानी आईपीएल 2025 में पूरा हुआ। 3 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 6 रनों से जीत हासिल की और इतिहास रच दिया। विराट कोहली के अलावा पूरी आरसीबी ने टीम ने खूब जश्न मनाया। आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने चैंपियन बनने के बाद जीत को याद किया और विराट कोहली के बारे में भी बड़ा बयान दिया है। दयाल विराट कोहली के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते थे।

विराट भैया के लिए- दयाल

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दयाल ने विराट कोहली को लेकर कहा कि विराट भैया के लिए जो कुछ भी किया जाए, वह बहुत कम है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को 18 साल दिए हैं और बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं। और हम ट्रॉफी जीतकर बहुत खुश हैं और भविष्य में भी इसे दोहराना चाहते हैं।

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के टीम में होने से यश दयाल का काम आसान हो गया। इस विषय पर दयाल ने कहा कि वे दोनों ही विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। नीलामी के बाद भुवी भैया और जोश हेजलवुड के टीम में शामिल होने से मेरा काम बहुत आसान हो गया। मैं तनाव मुक्त था और एक इकाई के रूप में हमने सरल गेंदबाजी योजनाओं का पालन किया और उन पर कायम रहे। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया और मैं भविष्य में भी ऐसा करना चाहूंगा।

2 साल से आरसीबी का हिस्सा

आईपीएल 2024 में आरसीबी ने यश दयाल को पहली बार 5 करोड़ का हिस्सा बनाया था। उन्होंने इस सीजन 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2024 में उन्होंने 14 मैच में 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। हालांकि आईपीएल 2023 यश दयाल के लिए खराब रहा था। गुजरात टाइटंस की ओर से हिस्सा ले रहे दयाल को कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के जड़े थे। इस मैच के बाद दयाल की खूब आलोचनाएं हुई थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ