Former WWE Star Returns: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड गजब का रहा. शो में तगड़े मैच देखने को मिले. सर्वाइवर सीरीज का बिल्डअप भी हुआ. सबसे बड़ी बात है कि जैक रायडर ने पांच साल बाद WWE में वापसी की. उनकी घर वापसी देखकर फैंस खुश हो गए. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बार इंटरव्यू में कहा था कि वह कंपनी में वापस आना चाहते हैं. ट्रिपल एच ने अब जाकर उनकी इच्छा पूरी की है. एक बुरी बात यह रही है कि उन्हें पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा.
WWE SmackDown में हुआ शानदार मैच
दरअसल शो में एलए नाइट का The Last Time Is Now टूर्नामेंट का ओपनिंग राउंड मैच रखा हुआ था. उनका रहस्यमयी विरोधी का खुलासा नहीं किया गया था. ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नाइट आए और इसके बाद जैक रायडर का म्यूजिक बजा. पांच साल पहले बजट में कटौती के कारण कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. WWE से जाने के बाद जैक रायडर ने मैट कार्डोना नाम से इंडिपेंडेंट सर्किट में काम किया था.
नाइट और रायडर के बीच अच्छा मैच हुआ. दोनों ने मुकाबला जीतने की अपनी पूरी कोशिश की. रायडर ने अपना अनुभव दिखाते हुए कुछ तगड़े मूव्स लगाए. मुकाबले के अंत में नाइट का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने जैक को पहले पावरबॉम्ब लगाया और इसके बाद BFT देते हुए पिन कर जीत दर्ज की. इस तरह नाइट ने अगले राउंड में जगह बना ली. रायडर सात साल बाद SmackDown में नज़र आए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE के 3 फेमस स्टार्स जो Survivor Series 2025 में विलेन बनकर सभी को चौंका सकते हैं, Roman Reigns का भाई भी शामिल
SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल
SmackDown के मेन इवेंट में इस बार खूब तबाही देखने को मिला. कोडी रोड्स ने ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया क्योंकि रिंग के बाहर ब्रॉन ब्रेकर और लोगन पॉल ने कोडी पर हमला कर दिया. उन्हें बचाने के लिए जे उसो और जिमी उसो ने एंट्री की. वह भी ज्यादा कुछ कर नहीं पाए. ड्रू मैकइंटायर ने अचानक आकर उन्हें धराशाई कर दिया. हील स्टार्स का इस बार दबदबा देखने को मिला.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 14 नवंबर, 2025: Roman Reigns के भाइयों का हाल हुआ बेहाल, फेमस स्टार ने साथियों को दिया ‘धोखा’
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
6 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines