Wrestlepalooza 2025: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Wrestlepalooza 2025 है, जिसका आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 25 साल बाद इस इवेंट की वापसी हो रही है. यह ECW का मुख्य इवेंट था. Wrestlepalooza का प्रसारण इंडियानापोलिस, इंडियाना के गेनब्रिज फील्डहाउस से होगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को शानदार बनाने के संकेत दिए हैं. इस वजह से बड़े मैच शामिल किए जा रहे हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि अभी तक आगामी शो के लिए कितने मैचों का ऐलान किया जा चुका है.
ब्रॉक लैसनर vs जॉन सीना
Wrestlepalooza 2025 में सबसे बड़ा मैच ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना का होगा. SummerSlam 2025 में लैसनर ने वापसी कर सीना को एफ-5 लगाया था. हाल ही में हुए SmackDown में भी लैसनर ने आकर सीना को दो एफ-5 लगाए. इसके बाद लैसनर ने बैकस्टेज सीना को आगामी इवेंट में चुनौती देने की बात कही. WWE ने भी दोनों के बीच एक अंतिम मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. SummerSlam 2023 के बाद लैसनर पहली बार WWE रिंग में मैच लड़ते हुए नज़र आएंगे. वहीं सीना भी पहली बार Wrestlepalooza इवेंट का हिस्सा बनेंगे.
इयो स्काई vs स्टेफनी वकेर
Wrestlepalooza में इयो स्काई और स्टेफनी वकेर के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. यह चैंपियनशिप अभी खाली है. दरअसल कुछ हफ्ते पहले यह टाइटल नेओमी के पास था. वह Clash in Paris में वकेर के खिलाफ इसे डिफेंड करने वाली थीं. हालांकि, नेओमी को प्रेग्नेंसी के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा. बाद में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बताया कि वकेर का मुकाबला इयो स्काई के साथ होगा. देखना होगा कि कौन इस चैंपियनशिप को हासिल करता है.
टैग टीम मैच
Wrestlepalooza में जे उसो और जिमी उसो का मैच ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ होगा. पिछले कुछ समय से ब्रेकर और रीड के साथ राइवलरी में जे उलझे हुए हैं. पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में ब्रेकर और रीड ने जे के ऊपर खतरनाक हमला किया. उन्हें बचाने के लिए जिमी ने एंट्री की. इस हफ्ते Raw में इनके बीच तगड़ा सैगमेंट हुआ. वहां पर जिमी ने बताया कि Wrestlepalooza में टैग टीम होने वाला है.
मिक्स्ड टैग टीम मैच
Wrestlepalooza में सीएम पंक और एजे ली की टक्कर सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ होगी. कुछ हफ्तों से पंक को बैकी ने काफी परेशान किया था. पिछले हफ्ते SmackDown में बैकी से निपटने के लिए पंक ने एजे ली को बुलाया. ली ने 10 साल बाद WWE रिंग में वापसी की. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एजे ने बैकी और रॉलिंस को मैच के लिए चुनौती दी. काफी बवाल के बाद अंत में रॉलिंस ने चुनौती को स्वीकार किया. इनके बीच तगड़ा मैच होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns की राह पर चला उनका भाई, WWE में टॉप बेबीफेस को स्पीयर मारकर बना ‘खलनायक’
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines