Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच देखने को मिला. इस मैच का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे थे. हालांकि, मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. फेमी ने पांच मिनट के अंदर ही लैसनर को धराशाई कर दिया. इसकी उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी. लैसनर इस बार कमजोर नज़र आए. खैर फेमी ने भी लैसनर के साथ हुए मैच को लेकर अपना बयान रखा. उन्होंने लैसनर को इतनी जल्दी हराने का कारण भी बताया.
WWE स्टार ओबा फेमी ने क्या कहा?
मेगा इवेंट के बाद पोस्ट-शो में ओबा फेमी नज़र आए. वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर को लेकर सवाल पूछा गया. फेमी ने कहा, “ये बहुत अच्छा लगता है. सभी को ये बताना है कि आप क्या हैं, एक बात है. सभी को ये दिखाना कि आप क्या हैं, दूसरी बात है. मैंने द बीस्ट को इस वजह से जल्दी हरा दिया. मैं वही हूं जो मैं हूं. मैं विनाशक हूं. आपने कहा कि मैं बेफ्रिक था. ऐसा लग रहा था कि वो ब्रॉक लैसनर थे. मैं डरा हुआ था. मुझे पता था कि मेरे सामने कितनाी बड़ी चुनौती है, लेकिन किसी के सामने डर दिखा नहीं सकते हैं. मुझे पता था कि अगर मैंने थोड़ा भी डर दिखाया, तो मेरा खेल खत्म हो जाएगा’.
ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स, 20 अप्रैल, 2026: Roman Reigns को मिला पहला दुश्मन, Brock Lesnar को दी गई अंतिम विदाई
ब्रॉक लैसनर ने लिया रिटायरमेंट
ओबा फेमी के खिलाफ ब्रॉक लैसनर हार गए. इसके बाद लैसनर ने फैंस का दिल तोड़ दिया. उन्होंने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर ने पॉल हेमन को भी गले लगाया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में WWE ने ऑफिशियल किया कि लैसनर रिटायर हो गए हैं. अब उनका जलवा रिंग में देखने को नहीं मिला. फेमी को इस बार तगड़ा पुश दिया गया है. उन्होंने लैसनर को रिटायर किया है. उनके लिए ये बहुत बड़े सम्मान की बात है.
ये भी पढ़ें: WWE ने Brock Lesnar के रिटायरमेंट का किया ऑफिशियल ऐलान, वीडियो के जरिए खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines