WrestleMania 42 Potential Match Card: WWE Royal Rumble 2026 का सफल समापन सऊदी अरब में हो गया है. फैंस को चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. वहीं विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन बनीं. ड्रू मैकइंटायर ने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की. वहीं गुंथर ने एजे स्टाइल्स को हराकर उन्हें रिटायर किया. मेंस और विमेंस रंबल मैच से कई नई कहानियां सामने निकल कर आईं. खैर अब ऑफिशियल तौर पर रोड टू WWE WrestleMania 42 शुरू हो गया है. WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. इसकी तैयारी कंपनी ने अभी से शुरू कर दी है. आइए WrestleMania 42 के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 में AJ Styles के रिटायरमेंट पर John Cena हुए भावुक, दिया दिल छू लेने वाला संदेश
WWE WrestleMania 42 में कौन-कौन से मुकाबले देखने को मिल सकते हैं?
-) रोमन रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता है. अब वो WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच लड़ेंगे. अभी के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रेंस चुनौती देंगे. दोनों के बीच मैच होने की पूरी संभावना है.
-) लिव मॉर्गन ने अपने करियर में पहली बार विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता है. मॉर्गन के लिए कंपनी ने बड़ा प्लान बनाया हुआ है. WrestleMania 42 में वो मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर को चुनौती दे सकती हैं. दोनों के बीच धमाकेदार मैच होने की पूरी उम्मीद है.
-) WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हो सकता है. मेंस रॉयल रंबल मैच में दोनों के बीच टकराव देखने को मिला था. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया था.
-) बैकी लिंच मौजूदा समय में विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं. WrestleMania 42 में उनका मुकाबला एजे ली के साथ हो सकता है.
-) ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय में अनडिस्प्यूटेड चैंपियन हैं. कोडी रोड्स और जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. WrestleMania 42 में मैकइंटायर अपने टाइटल को फाटू और रोड्स के खिलाफ दांव पर लगा सकते हैं.
-) WrestleMania 42 में जेड कार्गिल अपनी विमेंस चैंपियनशिप को जॉर्डिन ग्रेस के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं. दोनों का कई बार आमना-सामना हो चुका है. ग्रेस आगामी विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच मे जीत दर्ज कर सकती हैं.
-) WrestleMania 42 में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच हो सकता है. मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रेकर के ऊपर किसी मास्क मैन ने अटैक कर दिया था. इसके पीछे रॉलिंस का हाथ हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-‘आपकी बैंड बजा दूंगा’, 2026 Royal Rumble मैच के विजेता Roman Reigns को मौजूदा WWE चैंपियन ने ललकारा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines