WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 नाइट-2 का सफल समापन हो गया है. फैंस को मेगा इवेंट के दूसरे दिन छह बड़े मुकाबले देखने को मिले. चैंपियनशिप मैच भी कंपनी ने तय किए थे. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. नए चैंपियन भी भी दर्शकों को इस बार मिले. खैर आपको बताते हैं कि WrestleMania 42 नाइट-2 कौन-कौन से मुकाबले हुए.
ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी
WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के मैच से हुई. दोनों की टक्कर देखने के लिए सभी तैयार थे. लैसनर ने फेमी को क्लोथलाइन लगाए, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. लैसनर ने फेमी को सुप्लेक्स और एफ-5 लगाया. फेमी ने तुरंत ही लैसनर को चोकस्लैम लगा दिया. फेमी ने इसके बाद लैसनर को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. हार के बाद लैसनर ने अपने इन-रिंग गियर उतारे और फैंस का अभिवादन किया. ऐसा लगा कि वो रिटायर हो गए हैं.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
पेंटा ने जे’वॉन एवंस, रुसेव, रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली और जेडी मैकडॉना के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. लैडर मैच में खूब तोड़फो़ड़ देखने को मिली. एवंस ने खतरनाक मूव्स लगाए. पेंटा ने भी कमाल का काम किया. उन्होंने लैडर पर मैकडॉना को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाया. एवंस कई बार जीत के करीब गए, लेकिन मामला सही नहीं रहा. पेंटा ने मैच के अंतिम पलों में तगड़ा काम किया. सभी रेसलर्स रिंग के बाहर ढेर हो गए थे. रिंग के अंदर पेंटा ने एवंस को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाया. इसके बाद उन्होंने लैडर के जरिए टाइटल लेकर मैच अपने नाम किया.
WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
सैमी ज़ेन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप डिफेंड की. लिल याच्टी भी रिंग में मौजूद थे. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. शुरुआत में सैमी का दबदबा देखने को मिला. विलियम्स ने भी उन्हें करारा जवाब दिया. सैमी को इस बार फैंस ने खूब बू किया. सैमी ने याच्टी पर भी हमला किया. उन्होंने विलियम्स को हैलुवा किक लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. विलियम्स ने ट्रिक शॉट लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. अब वो नए चैंपियन बन गए हैं. ये मुकाबला बहुत ही छोटा रहा.
फिन बैलर का मैच
फिन बैलर का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ. इस मैच में बैलर अपने डीमन अवतार में उतरे थे. मिस्टीरियो शुरुआत से ही बैलर से डरे हुए थे. वो ज्यादा कुछ कर भी नहीं पाए. बैलर ने अपना दबदबा बनाया. उन्होंने कुछ हथियारों से बैलर पर हमला किया. बैलर ने कैंडो स्टिक से मिस्टीरियो पर अटैक किया. मिस्टीरियो ने अपने मूव्स लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मिस्टीरियो ने 619 और फ्रॉग स्प्लैश लगाया. बैलर ने किकआउट किया. अंत में बैलर ने टेबल पर मिस्टीरियो को Coup De Grace मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
वुमेंस चैंपियनशिप मैच
जेड कार्गिल ने रिया रिप्ली के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. कार्गिल के मूव्स का बढ़िया जवाब रिप्ली ने दिया. मैच में बी-फैब और मीचीन ने दखलअंदाजी की. दोनों को धराशाई करने के लिए इयो स्काई ने एंट्री की. इसका पूरा फायदा रिप्ली को मिला. उन्होंने कार्गिल को चकमा दिया और रिप्टाइड लगाते हुए मैच अपने नाम किया. इस तरह रिया नई चैंपियन बनीं. उन्होंने स्काई के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी. शुरुआत में रेंस का दबदबा देखने को मिला. पंक ने बाद में वापसी करते हुए रेंस के सभी मूव्स को काउंटर किया. रिंग के बाहर भी दोनों ने एक्शन दिखाया. रेंस ने पंंक को लहूलुहान करते हुए अनाउंस टेबल पर पटका. रेंस ने पंक के GTS को काउंटर किया. रेंस ने भी पंक को स्पीयर लगाया, लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया. दोनों ने एक-दूसरे को लॉक में भी फंसाया. पंक ने लो-ब्लो लगाकर रेंस को पिन किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पंक ने रेंस को अनाउंस टेबल पर पटक कर रिंग में GTS लगाया. दूसरा GTS लगाते हुए पंक गिर गए. वो थक गए थे. इसका फायदा रेंस ने उठाया. उन्होंने पंक को दो स्पीयर लगाए और पिन करते हुए मैच जीत लिया. इस तरह रेंस नए चैंपियन बन गए.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 नाइट-1 रिजल्ट्स: Randy Orton की शर्मनाक हार, 4 दिग्गजों की वापसी देख खुशी से उछले फैंस
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines