Becky Lynch: WWE में विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच का नाटक जारी है. लिंच ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया कि वुमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्हें गलत तरीके से बाहर कर दिया गया था. बैकी ने कहा कि वो एलिमिनेट नहीं हुई थी. बैकी ने इसी के चलते Raw में भी हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने कहा कि वो लॉस एंजिल्स में वकील से मिल रही हैं. अब बैकी ने नया बयान साझा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है. रंबल मैच में गलत तरीके से बाहर होने की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया.
WWE चैंपियन बैकी लिंच का बड़ा बयान
बैकी लिंच ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच में गलत तरीके से बाहर होने के लिए WWE ऑफिशियल्स को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने नटालिया पर भी आरोप लगाए. बैकी इंसाफ मांग रही हैं. रंबल मैच से बाहर होने के बाद बैकी ने कई दिनों तक अराजक पोस्ट डाली. उन्होंने चर्चा में रहने की पूरी कोशिश की. अब बैकी ने पोस्ट शेयर किया है कि वो सोशल मीडिया से दूर हो रही हैं और उन्होंने प्राइवेसी की मांग की है. बैकी ने कहा, “वुमेंस रॉयल रंबल मैच में बड़ी घटना के बाद मैंने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है. कृपया मौजूदा समय में मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें”. बैकी ने अब नया नाटक शुरू कर दिया है. देखना होगा कि आगे वो इस पर क्या अपडेट देंगी.
ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 का संभावित मैच कार्ड, Roman Reigns को मिल सकता है नया विरोधी
WWE Elimination Chamber 2026 में हो सकता है बड़ा मैच
बैकी लिंच की मौजूदा समय में नटालिया और मैक्सिकन डुप्री के साथ राइवलरी चल रही है. डुप्री के खिलाफ उनके मैच भी हो चुके हैं. बैकी अपने टाइटल को भी हार चुकी हैं. कुछ हफ्ते पहले डुप्री को नटालिया ने धोखा दिया था. वुमेंस रॉयल रंबल मैच में नटालिया ने बैकी को एलिमिनेट किया. Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहां पर बैकी अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप को नटालिया और डुप्री के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के ब्लॉकबस्टर मैच पर मंडराया खतरा, 27 साल के रेसलर को लगा झटका!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines