John Cena: WWE में जॉन सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. शानदार मुकाबलों के साथ अभी तक वह खूब धूम मचा चुके हैं. आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. जैसे-जैसे उनके आखिरी मैच की तारीफ नजदीक आ रही है, सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि सीना का विरोधी कौन होगा. सीना ने इसे लेकर अपना प्लान बना लिया है. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में सीना ने ऐलान किया है कि एक 16-मैन टूर्नामेंट उनके आखिरी विरोधी का फैसला करेगा. कंपनी ने अब पहले ही संकेत दे दिया है कि इसमें कौन-कौन स्टार्स हिस्सा लेंगे.
WWE ने वीडियो में बडे़ नामों को किया शामिल
WWE ने जो तीन मिनट का वीडियो क्लिप बनाया है उसमें कुछ सुपरस्टार्स दिखाए गए हैं. ऐसा लगता है कि यह सभी 16-मैन टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं. सीना ने वीडियो में यह भी बताया है कि उनका अंतिम विरोधी कोई भी हो सकता है. यहां तक कि कोई ऐसा स्टार भी जो WWE में काम भी नहीं करता. वीडियो में WWE ने द मिज़, रुसेव, शेमस, पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ, ड्रू मैकइंटायर, एलए नाइट, पेंटा, कार्मेलो हेज, ब्रॉन्सन रीड, गुंथर और डॉमिनिक मिस्टीरियो को दिखाया है. इनमें से कोई भी सीना का अंतिम विरोधी बन सकता है. बहुत जल्द WWE द्वारा ऑफिशियल लिस्ट की घोषणा की जा सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE के 2 धोखेबाज चैंपियन, हथौड़े और बेल्ट के इस्तेमाल से जीता मैच, शर्मनाक हरकत पर भड़के फैंस
जॉन सीना ने किया था बड़ा ऐलान
जॉन सीना ने Saturday Night’s Main Event में पहले से रिकॉर्ड वीडियो पैकेज के जरिए कहा था कि,”एक साल से भी ज्यादा पहले जब से मैंने रिटायरमेंट टूर की घोषणा की है, तब से मुझसे सबसे ज्यादा यही सवाल पूछा गया है कि आप अपने आखिरी मैच में किससे भिड़ना चाहते हैं? मेरा जवाब हमेशा एक ही रहा है. अपने आखिरी दिन मैं उसी से भिड़ना चाहता हूं जो आगे जाकर उसी तरह के मौके का फायदा उठाने को तैयार हो जैसा मुझे पहले दिन मिला था. इसलिए मेरे होमटाउन बॉस्टन में Raw पर 16 लोगों का एक टूर्नामेंट शुरू होगा. इसमें Raw, SmackDown और NXT के सुपरस्टार्स होंगे. इसमें ऐसे सितारे भी होंगे जो यहां काम भी नहीं करते हैं. कुछ ऐसे भी होंगे जिनके साथ मेरा पुराना इतिहास रहा है. इससे भी ज्यादा प्रतिभाशाली लोगों की पीढ़ी होगी जिनसे साथ मैंने लाइफ में कभी आमने-सामने मुकाबला नहीं किया”.
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
53 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines