Stars Special Message For Indian fans: WWE सुपरस्टार्स की फैन-फॉलोइंग भारत में जबरदस्त है. रोमन रेंस सहित कई स्टार्स को भारतीय फैंस खूब पसंद करते हैं. सभी लोग अपने चहेते रेसलर्स को हमेशा चीयर करते हैं. कई स्टार्स भारत के दौरे पर भी आ चुके हैं. इन्हें भारतीय परंपरा और यहां का खाना बहुत अच्छा लगता है. देश में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. हर जगह तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है. ऐसे में कुछ रेसलर्स ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. साथ ही साथ उन्होंने बताया है कि भारत उनके लिए क्या मायने रखता है.
WWE चैंपियन सहित कुछ स्टार्स ने खास बयान
WWE द्वारा कई बार भारत में लाइव इवेंट का आयोजन किया गया है. कुछ साल पहले जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज आए थे. WWE के प्रेसिडेंट निक खान ने ये भी कहा कि 2027 की शुरुआत में भारत में एक बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जा रहा है. WWE इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दिल छू देने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें ड्रू मैकइंटायर, किट विल्सन, शिंस्के नाकामुरा, जूलिया, अल्फा फायर ने भारतीय फैंस को बधाई दी है. इन्होंने बताया कि उन्हें भारत में क्या अच्छा लगता है.
ड्रू मैकइंटायर ने कहा कि भारतीय फैंस ने पिछले कुछ सालों में उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है और वो भी उनसे प्यार करते हैं. किट विल्सन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में भारत के जैसे प्रशंसक कहीं नहीं देखे हैं. शिंस्के नाकामुरा और जूलिया ने कहा कि उन्हें भारतीय खाना बहुत पसंद है और उन्हें फैंस से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है. अल्बा फायर ने भारतीय फैंस को काफी जुनूनी बताया है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में इन 3 स्टार्स की खुलेगी किस्मत! Triple H बड़ा पुश देकर फैंस को कर सकते हैं खुश
WWE में चल रही हैं Royal Rumble 2026 की तैयारियांं
Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. पहली बार यूएस से बाहर WWE के इस प्रसिद्ध प्रीमियम लाइव इवेंट का प्रसारण होगा. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए कमर कस ली है. अभी तक चार बड़े मैचों का ऐलान किया गया है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में काफी बवाल होगा. कुछ स्टार्स इन मैचों में अपनी एंट्री का घोषणा कर चुके हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम रोमन रेंस का है. इसके अलावा गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच भी मैच होगा. वहीं ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 को लेकर Triple H ने किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, इस गाने पर फैंस थिरकने को होंगे मजबूर!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
19 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines