Seth Rollins Injury: WWE Crown Jewel 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड गजब का रहा. सैथ रॉलिंस के ऊपर पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने टर्न लिया. बाद में खबर आई कि रॉलिंस शोल्डर इंजरी से जूझ रहे हैं. उन्हें टीवी से बाहर करने के लिए यह कदम उठाया गया. समरस्लैम से पहले रॉलिंस की चोट सामने आई थी. हालांकि, वह स्टोरीलाइन का हिस्सा था. इस बार रॉलिंस को लगा झटका जायज है. कंपनी ने अब सैथ के लिए बनाए गए प्लान में बदलाव करना शुरू कर दिया है.
सैथ रॉलिंस को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर
Raw की शुरुआत सैथ रॉलिंस ने अपने विज़न ग्रुप के साथ की. उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन की तारीफ की. रॉलिंस ने कहा कि उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं है और वह ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं. इस दौरान ब्रेकर और रीड का मूड अच्छा नहीं था. मेन इवेंट में जे उसो और एलए नाइट को हराकर सीएम पंक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बने. इसके बाद रॉलिंस अपने साथियों के साथ आए. ब्रेकर और रीड ने फेस स्टार्स की हालत खराब की. हालांकि, अंत में ब्रेकर ने रॉलिंस को भी स्पीयर लगा दिया. वहीं रीड ने भी उन्हें सुनामी मूव दिया.
कहा जा रहा है कि सैथ रॉलिंस को कोडी रोड्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी. The Wrestling Observer की एक नई रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस के कंधे की सर्जरी जल्द से जल्द होने की उम्मीद है. सूत्रों ने इस बार पुष्टि की है कि इस बार रॉलिंस सच में चोटिल हैं. Raw में हुए एंगल के बाद ही सर्जरी की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Paul Heyman और उनके साथियों द्वारा Seth Rollins को धोखा देने की असली वजह का हुआ खुलासा
सैथ रॉलिंस को होगा बड़ा नुकसान
सैथ रॉलिंस की इंजरी उनके लिए मुसीबत बन गई है. अगले हफ्ते उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ सकती है. अभी तक कोई निश्चित समय-सीमा भी तय नहीं है कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे. अगर सर्जरी होती है तो फिर एक साल के लिए वह टीवी से बाहर हो सकते हैं. WWE ने रेसलमेनिया 41 से रॉलिंस को तगड़ा पुश दिया है लेकिन अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 1 नवंबर को होने वाले Saturday Night’s Main Event में अब रॉलिंस और पंक के बीच मैच नहीं होने वाला है. देखना होगा कि रॉलिंस को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा.
ये भी पढ़ें:-Paul Heyman के ऊपर कभी भरोसा मत करना…2025 में इन 3 WWE दिग्गजों को दे चुके हैं धोखा
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
1 day agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
3 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
3 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
4 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
8 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
8 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
9 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
9 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines