Seth Rollins Net Worth: WWE स्टार सैथ रॉलिंस से फैंस परिचित होंगे। वो कंपनी के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण स्टार्स में से एक हैं। रॉलिंस के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है, जो उन्होंने हालिया SummerSlam 2025 नाइट 1 में जीती। सैथ प्रोफेशनल रेसलिंग में सालों से हैं। उन्होंने खुद पैसा कमाया है। विजनरी के पास लग्जरी गाड़ियां और आलिशान मकान भी है। उनकी संपत्ति जानकर जरूर फैंस हैरान होंगे।
WWE स्टार सैथ रॉलिंस की कुल संपत्ति और सालाना कमाई क्या है?
सैथ रॉलिंस ने प्रोफेशनल रेसलिंग और अपने एक्टिंग करियर से काफी पैसा कमाया है। रिपोर्ट के अनुसार सैथ की कुल संपत्ति 12 मिलियन डॉलर्स (104 करोड़ रूपये) है। सैथ लगातार सफलता हासिल करते गए हैं और इसी वजह से वो 100 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। अगर सालाना कमाई की बात की जाए, तो रॉलिंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट करीब 3 मिलियन डॉलर्स (26 करोड़ रूपये) का है। इसके अलावा उन्हें मर्चेंडाइज और बोनस द्वारा भी पैसे मिलते हैं।
सैथ रॉलिंस की गाड़ियों का कलेक्शन और आलिशान मकान
WWE स्टार सैथ रॉलिंस गाड़ियों के बहुत शौकीन हैं और उनके पास आलीशान मकान है। आपको बता दें कि विजनरी के पास कुल 7 लग्जरी कार हैं। वो लैंबोर्घिनी अवेंटाडोर एस रोडस्टर (4 करोड़ रूपये), फोर्ड मस्टैंग जीटी (74 लाख रूपये), शेवरले सबअर्बन (54 लाख रूपये), शेवरले इम्पाला (25 लाख रूपये), जीप रैंगलर (32 लाख 52 हजार रूपये), फोर्ड कुगा (24 लाख रूपये) और क्रिसलर 300सी (49 लाख रूपये) के मालिक हैं। सैथ का अपने होमटाउन डेवनपोर्ट, आयोवा में आलीशान मकान है, जिसकी कीमत 1.6 मिलियन डॉलर्स (लगभग 14 करोड़ रूपये) है।
सैथ रॉलिंस का परिवार
रॉलिंस अपने निजी जीवन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने साथी WWE स्टार बैकी लिंच से शादी की है। सैथ की तरह बैकी भी WWE में बेहद सफल रही हैं और उन्होंने ढेरों टाइटल जीते हैं। जून 2021 में वो शादी के बंधन में बंधे थे। बैकी और सैथ की एक बेटी है, जिसका नाम रॉक्स है। उनका जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था। सैथ WWE में पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ काम कर रहे हैं। वो अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी हैं।