Seth Rollins: WWE में सैथ रॉलिंस इस समय चर्चा में चल रहे हैं. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में उन्होंने वापसी की थी. रॉलिंस ने चैंबर के अंदर आकर लोगन पॉल पर हमला किया. हाल ही में उन्होंने पॉल हेमन को भी धराशाई किया है. रॉलिंस इंजरी की वजह से पिछले साल अक्टूबर में एक्शन से बाहर हो गए थे. सभी को लग रहा है कि अब WrestleMania 42 में रॉलिंस कम्पीट करेंगे, लेकिन ऐसा शायद नहीं होने वाला है. रॉलिंस इस बार अपनी हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला अपडेट दिया है.
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
सैथ रॉलिंस ने पिछले साल Crown Jewel में कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद ही वो शोल्डर इंजरी के कारण बाहर हुए. Raw के एपिसोड में उनके ऊपर द विज़न ग्रुप ने टर्न भी लिया था. रॉलिंस को लेकर बयान आया था कि उन्हें वापसी में पांच से छह महीने का समय लगेगा. पहले तो लग रहा था कि रेसलमेनिया 42 के बाद उनकी वापसी होगी. रॉलिंस ने एलिमिनेशन चैंबर में आकर सभी को खुश कर दिया.
एडम पीयर्स ने Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि सैथ रॉलिंस अभी फिट नहीं हैं. अब Good Morning Football पर रॉलिंस ने अपनी हेल्थ को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, “मैं चीफ्स को इसका श्रेय देता हूं. वो मास्क मैन की तुलना में थोड़े ज्यादा तालमेल में थे. मास्क मैन इधर-उधर बिखरे हुए थे. बहुत से लोग खराब थे. चीफ्स अधिक तालमेल में थे. इनमें से एक रणनीति कारगर साबित हुए. हमने इसे पूरी तरह से अंजाम दिया. हम अंदर गए. सैथ रॉलिंस को बचाया. हमने सभी को कंफ्यूज किया और वहां से निकल गए. हमें ये ही करना है क्योंकि मैं अभी तक कम्पीट करने के लिए फिट नहीं हूं. मुझे अभी अपने कंधे का ध्यान देना है. इसके बाद ही हम फैसला ले पाएंगे”.
ये भी पढ़ें:-फेमस सिंगर की WWE में वापसी, गुरु-शिष्य के बीच भिड़ंत, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या होगा?
क्या WWE WrestleMania 42 से बाहर होंगे सैथ रॉलिंस?
सैथ रॉलिंस अभी फिट नहीं है. WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. WWE के पास मौजूदा समय में रॉलिंस को वापस लाने की बड़ी वजह भी है. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर हो गए हैं. पॉल हेमन को भी बाहर कर दिया गया है. अब क्रिएटिव टीम थोड़ा चिंता में है कि आगे क्या योजना बनाई जाए. रॉलिंस का भी WrestleMania 42 में कम्पीट करना मुश्किल लग रहा है. ऐसा होता है तो फिर ये सभी के लिए बड़ा झटका होगा.
ये भी पढ़ें:-‘John Cena से Triple H नफरत करते थे’, WWE के पूर्व स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासा, द गेम की खोली पोल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
23 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines