WWE: हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में एक बुरी घटना घटनी. सैथ रॉलिंस का मैच वहां पर एलए नाइट के खिलाफ हुआ था. मुकाबले के दौरान रॉलिंस ने नाइट को मूनसॉल्ट लगाया लेकिन उनकी लैंडिंग गलत हो गई. रॉलिंस के घुटने में चोट लग गई. तब से उन्हें लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि अब वह लंबे समय तक नज़र नहीं आएंगे. सैथ को पहले भी घुटने की चोट के कारण काफी नुकसान हो चुका है. खैर अब रॉलिंस ने अपनी इंजरी और वापसी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
The Rich Eisen शो में गेस्ट बनकर सैथ रॉलिंस इस बार नज़र आए. उन्होंने अपनी इंजरी को लेकर कहा,”मैं एक ऐसा मूव कर रहा था जो हमेशा करता हूं. मूनसॉल्ट, बैकफ्लिप. मैं पेट के बल नहीं बल्कि पैरों के बल जमीन पर लैंड हुआ. जब मैंने नीचे पांव रखा तो तब मुझे लगा कि मेरा घुटना थोड़ा हिल रहा है और मुड़ रहा है. हम मैच से बाहर होकर आगे बढ़ गए. सोमवार को मैं बर्मिंघम में था, जहां हमारे विशेषज्ञ मौजूद थे. हमने घुटने की जांच करने की कोशिश की. यह थोड़ा सूजा हुआ था, इस वजह से अब दोबारा जांच करेंगे. उम्मीद है कि एक या दो हफ्ते में लॉस एंजिल्स में हम किसी ठोस निर्णय की कोशिश कर आगे बढ़ेंगे”.
उन्होंने आगे कहा,”मैं डॉक्टर नहीं हूं. मैं सिर्फ अपनी बॉडी और भावनाओं को जानता हूं. मुझे लगता है कि मैं लंबे समय के लिए एक्शन से दूर रहूंगा. पहली बार नहीं हुआ है जब मैं चोटिल हुआ हूं. बिजनेस आगे बढ़ता रहेगा. मेरे दिमाग में WrestleMania का ख्याल रहता है. क्या मैं WrestleMania 42 में वापसी कर पाऊंगा?. मेरे दिमाग में वही चीज चल रही है. एक पक्की समय-सीमा मुझे तब पता चलेगी जब हम एमआरआई कराएंगे”.
WWE को लगा झटका
सैथ रॉलिंस इस समय Raw ब्रांड में टॉप हील के रूप में काम कर रहे हैं. उनके साथ पॉल हेमन, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी हैं. कंपनी ने रॉलिंस और उनके ग्रुप के लिए तगड़ी प्लानिंग की थी. SummerSlam 2025 में रॉलिंस का मैच रोमन रेंस के साथ तय किया गया था. हालांकि, अब सभी योजनाओं को रद्द करना पड़ेगा. रॉलिंस ने खुद कह दिया है कि वह WrestleMania 42 के आसपास वापसी करेंगे.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines