हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE के पावर कपल Seth Rollins और Becky Lynch हैं कितने अमीर? कुल नेटवर्थ जानकर होगी हैरानी

WWE में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की सबसे लोकप्रिय जोड़ी है. 2021 में दोनों की शादी हुई थी. दोनों ने रेसलिंग से करोड़ों की कमाई की है. आइए इनकी कुल नेटवर्थ पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
सैथ रॉलिंस-बैकी लिंच की नेटवर्थ

Seth Rollins & Becky Lynch Net Worth: WWE में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दोनों को पावर कपल के रूप में जाना जाता है. कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2021 में शादी की. दोनों की एक बेटी भी है. रॉलिंस और लिंच ने WWE में अपना बड़ा नाम बना लिया है. कंपनी ने दोनों को लगातार पुश दिया. इन्हें साथ काम करने का मौका भी मिला. लिंच और रॉलिंस ने WWE से नाम और शोहरत के अलावा कमाई भी अच्छी की है. इनकी नेटवर्थ जानकर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं.

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच की नेटवर्थ

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच लंबे समय से रेसलिंग से जुड़े हुए हैं. दोनों ने इतने सालों में करोड़ों की कमाई की है. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक बैकी की कुल नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर (करीब 62 करोड़) है. बैकी को 3 मिलियन डॉलर WWE द्वारा सैलरी दी जाती है. इसके अलावा एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स से भी उनकी कमाई होती है. बैकी को मर्चेंडाइज सेल्स के जरिए भी तगड़ा पैसा मिलता है. उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है. लिंच की कमाई का सबसे बड़ा जरिया WWE ही रहा है. 2025 की शुरुआत में उन्होंने WWE के साथ बड़ी डील साइन की है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके वेतन में कंपनी ने इस बार इजाफा किया है.

सैथ रॉलिंस ने 2012 में मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर रॉलिंस रहे हैं. उनकी नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब) है. रॉलिंस की आय का स्रोत रेसलिंग ही है. सैथ अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से मर्चेंडाइज सेल्स के जरिए भी बढ़िया पैसा कमाते हैं. लिंच और रॉलिंस की जोड़ी ने कुल 19 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब) की संपत्ति आजतक अर्जित की है. अन्य रेसलिंग कपल की तुलना में दोनों बहुत आगे हैं. सबसे बड़ी बात है कि लिंच और सैथ WWE में एक्टिव हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फ्यूचर में दोनों की नेटवर्थ और मजबूत हो जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Brock Lesnar के 3 ड्रीम मैच जो Triple H ने 2026 में जरूर कराने चाहिए

सैथ रॉलिंस चल रहे हैं इन-रिंग एक्शन से बाहर

Crown Jewel 2025 में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. उन्होंने क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. मैच के दौरान उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा. इसके बाद Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन ने उनके ऊपर टर्न लिया. ये कदम उन्हें टीवी से बाहर करने के लिए उठाया गया था. रॉलिंस मौजूदा समय में अपनी शोल्डर इंजरी को सही करने के लिए एक्शन से बाहर चल रहे हैं. अगले साल रेसलमेनिया के बाद उनकी वापसी WWE में हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:WWE दिग्गज की AEW में ‘शर्मनाक’ हार, सिर्फ 34 दिनों में ही वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवाकर कटाई नाक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola