John Cena: 1 नवंबर 2025 को हुए WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सबसे बड़ी बात है कि सीना ने लंबे समय बाद अपने करियर में टैपआउट किया. सीना के आखिरी मैच को देखने के लिए कई दिग्गज एरीना में मौजूद थे. सीना की एक्स गर्लफ्रेंड और हॉल ऑफ फेमर निकी बैला ने अब बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उन्हें सीना के अंतिम मैच के लिए इनवाइट नहीं किया गया था. निकी का दिल टूट गया था. लंबे समय बाद उन्होंने अपने भाव व्यक्त किए हैं.
WWE दिग्गज निकी बैला ने क्या कहा?
जॉन सीना और निकी बैला का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था. 2017 में हुए Wrestlemania 33 में सीना ने निकी को रिंग प्रपोज किया था. दोनों 6 साल तक रिलेशन में रहे थे. मई 2028 में दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही रिश्ता टूट गया. हाल ही में IMPAULSIVE पॉडकास्ट में लोगन पॉल के साथ निकी नज़र आईं. वहां पर उन्होंने जॉन सीना के आखिरी मैच को लेकर बात की. निकी ने कहा, ”लोगों ने ऐसा एक्ट किया जैसे मुझे उनके मैच में आमंत्रित किया गया था और मैंने अनुरोध ठुकरा दिया था. मुझे इनवाइट नहीं किया गया था. मैं फ्लायर्स का मैच देखने गई थी क्योंकि अगले दिन ईगल्स का मैच था. मुझे सीना के रिटायर होने का ज्यादा दुख हुआ. मैं बस ये ही चाहती थी कि उनका करियर वैसा ही हो जैसा वो चाहते थे. इसलिए जब तक सीना खुश हैं, मैं भी खुश हूं”.
ये भी पढ़ें:- WWE रिंग में अब कभी नहीं होगी दिग्गज Batista की वापसी, चौंकाने वाला बयान देकर तोड़ा फैंस का दिल
निकी बैला और ब्री बैला का हुआ रीयूनियन
हाल ही में सऊदी अरब में रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर हुए वुमेंस रॉयल रंबल मैच में निकी बैला और ब्री बैला का रीयूनियन देखने को मिला था. दोनों ने शानदार काम किया. इसके बाद दोनों ने Raw के एपिसोड में भी एंट्री की. निकी और ब्री को देखकर सभी खुश हो गए थे. निकी ने बताया कि अब उनक ध्यान विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर है. दोनों बहुत जल्द रिया रिप्ली और इयो स्काई को टक्कर दे सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE को मिला नया चैंपियन, खतरनाक मैच में 6 सुपरस्टार्स को चित कर फैन फेवरेट रेसलर ने रच डाला इतिहास
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines